-तिरुचिरापल्ली में आयोजित की गई 15वीं मिनी राष्ट्रीय रोलबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित 15वीं मिनी राष्ट्रीय रोलबॉल प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता। यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले समसारा डी वर्ल्ड अकादमी के अविरल सिंह, एस्टर पब्लिक स्कूल वेस्ट के स्नितिक प्रताप सिंह, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेनो के सात्विक आर्य ने शहर का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स तमिलनाडु रोल बॉल एसोसिएशन और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 21 से 24 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि हालांकि बालिका वर्ग में यूपी की टीम पदक नहीं जीत सकी। तीनों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा में संचालित रजनीकांत अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में कोच मिलिंद शर्मा की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लेकर अच्छा लगा। यूपी टीम में मौका मिलना गर्व की बात है।
- अविरल सिंह
-
पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सफल हुआ। है। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मेरा सपना पूरा हो गया।
- सात्विक आर्य
-
पहली बार में ही नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने से खुशी हो रही है। भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतूंगा। - स्नितिक प्रताप सिंह