बिलासपुर (संवाद)। आरसीसी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। लोगों का कहना है कि निर्माण के 25 दिन में ही सड़क से सीमेंट और बजरी निकलने लगी है।
करप्शन फ्री इंडिया संस्था ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संगठन के सदस्य मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि जुनेदपुर गांव के मुख्य मार्ग में पिछले लंबे समय से गहरे गहरे गड्ढे बने थे। दनकौर सिकंदराबाद रोड से जुनेदपुर होते हुए रोशनपुर तक सड़क का निर्माण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कराया था। इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। बनने के मात्र 25 दिन बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने बताया कि इसके विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे।