दादरी (संवाद)। रायपुर बांगर गांव के समीप तीन लोगों ने एक युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर रॉड से हमला कर सिर फाेड़ दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रायपुर बांगर गांव में अंकित परिवार के साथ रहता है। 12 सितंबर को सुबह गाड़ी से पानी की सप्लाई कर वापस गांव जा रहा था। जब गांव के समीप पुलिया के पास पहुंचा तो सतीश शर्मा, अरविंद और संजू की गाड़ी खड़ी थी। साइड न देने के चलते वह गाली-गलौज करने लगे। ऐसे में तीनों ने अंकित को गाड़ी से बाहर खींच लिया और सिर पर रॉड मार दी। इससे उसका सिर फट गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। आरोपियों सतीश शर्मा, अरविंद और संजू के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।