फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डंपर की टक्कर से तीन माह के मासूम की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से जा रहे थे पीड़ित, जुनपत गोलचक्कर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में तीन माह के बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य चार लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव प्यावली जैतवारपुर निवासी राहुल ने बताया कि 2 मार्च को उनके बड़ा भाई अरुण, अपनी पत्नी सुशीला और बच्चों हर्षिता (5), पलक (3) और तीन माह के मासूम तौमर को लेकर बाइक से जैतपुर गांव जा रहा था। जैसे ही वह जुनपत गोलचक्कर के पास पहुंचे वैसे ही तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल (नॉलेज पार्क) में भर्ती कराया गया। मंगलवार को तौमर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अन्य घायलों की हालत स्थिर है। इस बात की जांच की जा रही कि बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था या नहीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें