दादरी (संवाद)। बोड़ाकी गांव में मां-बेटा के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दादरी कोतवाली में पीड़िता के भाई दिनेश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके ेभाई पवन और मां मंत के साथ तीन मार्च को उनके भाई नीरज और हरेंद्र गाली गलौज की थी। मना करने पर दोनों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल के भाई ने अपने ही दो भाइयों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।