बहादराबाद। थाना क्षेत्र में गैंग बनाकर लड़ाई-झगड़े की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बहादराबाद पुलिस ने हुक्का गैंग से जुड़े तीन युवकों मिन्ना उर्फ शहजाद, नाजिल और आसिफ, निवासी बढ़ेड़ी राजपूताना को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक तीनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन आपसी विवाद के चलते थाने परिसर में ही आपस में भिड़ गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे झगड़े पर उतारु रहे और स्थिति बिगड़ने लगी।
किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।