फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया खुला 50 किलोग्र्राम कुट्टू आटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 50 किलोग्राम खुला कुट्टू आटा नष्ट कराया। टीम की ओर से दो कुट्टू आटा का सैंपल भी लिया गया। विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नवरात्रों से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कुट्टू आटा सैंपलिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें लक्सर में फुटकर और थोक विक्रेता दुकानदारों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार लोक प्रताप सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की ओर से टीम के साथ कुट्टू आटे की जांच की गई। जितेंद्र कुमार विनय कुमार आटा चक्की पर 50 किलोग्राम कुट्टू आटा मिला। पूछने पर चक्की मालिक विनय कुमार की ओर से बताया गया कि कुट्टू आटा पुराने कुट्टू गिरी से आटे का निर्माण किया है, लेकिन कुट्टू आटा बोरे पर निर्माण व एक्सपायरी की तिथि अंकित नहीं पाई गई। टीम की ओर से एक कुट्टू आटा सैंपल भरकर उसे नष्ट करा दिया गया। दुकानदार को नई गिरी से कुट्टू आटा तैयार करने और निर्माण व एक्सपायरी तिथि अंकित करने के निर्देश दिए। परी प्रोविजन स्टोर से पैक्ड ओमजी ब्रांड का कुट्टू आटा मिला। जिसका एक सैंपल लिया गया। सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जिनकी रिपोर्ट रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें