नूंह। जिले में कोरोना से मौतें थम नहीं रही हैं। नूंह में सोमवार को कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें नगीना खंड के गांव अकलीमपुर निवासी 23 वर्षीय महिला, फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर 4 निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग और इंडरी खंड के गांव गोलपुरी से 42 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं, 9 नए संक्रमित मिले। नूंह खंड में दो, तावडू में 4 और नगीना, पिनगवां व इंडरी में एक-एक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 16 लोग स्वस्थ भी हुए।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 51 है। जिले में अभी 2276 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4933 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4776 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 105034 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 93123 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 11911 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 270860 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 262720 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।