फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन के लिए आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में तीन घंटे हंगामा

विज्ञापन
आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में हंगामा करते मार्केट के लोग।
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-76 क्रिस्टल होम्स बाजार के दुकानदारों ने बिजली कनेक्शन जोड़ने की मांग को लेकर आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में बृहस्पतिवार दोपहर तीन से शाम छह बजे तक हंगामा करने का आरोप है। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। हालांकि, दुकानदार कोर्ट के आदेश के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ने से आक्रोश में हैं। दुकानदारों ने सोसाइटी के प्रवेश द्वार नंबर दो पर प्रदर्शन भी किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। दुकानदारों ने बताया कि सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी को विद्युत निगम ने 15 किलोवाट का बिजली कनेक्शन दिया हुआ है। सोसाइटी से ही बाजार की 100 दुकानों को भी कनेक्शन मिला था। सोसाइटी में बिजली की मांग बढ़ने पर करीब चार महीने पहले बाजार का कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बाजार में जनरेटर से आपूर्ति की जाने लगी। इसके साथ ही दुकानदारों ने विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में वाद दायर किया। दुकानदार सागर मेनन और विदना मिधा ने बताया कि फोरम ने उनके पक्ष में निर्णय सुनाते हुए कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को प्रदूषण विभाग ने जनरेटर से आपूर्ति का कनेक्शन काट दिया और जनरेटर चलाने पर रोक लगा दी। बाजार में अंधेरा छाने से कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। वह एओए से कनेक्शन जोड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं, एओए का आरोप है कि बृहस्पतिवार को 60 से 70 दुकानदार सोसाइटी के प्रवेश द्वार नंबर दो से बेसमेंट में पहुंच गए।
वहां कनेक्शन जोड़ने का प्रयास किया। इसका सोसाइटी के लोगों ने विरोध किया। इस कारण सोसाइटी में तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। एओए के कोषाध्यक्ष संतोष भूषण ने बताया कि सोसाइटी के लोगों को पहले ही बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सोसाइटी के एक उपकेंद्र का ढांचा काफी लचर है और जल चुका है। ऐसे में दुकानदारों का कनेक्शन जोड़ने पर पूरी सोसाइटी में अंधेरा छा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें