फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन घंटे चली वार्ता बेनतीजा, किसान करेंगे महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-6 में प्राधिकरण के दफ्तर के सामने किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को किसान प्राधिकरण अधिकारियों से वार्ता के लिए तैयार हुए। प्राधिकरण के बोर्ड रूम में करीब 3 घंटे अधिकारियों व किसानों के बीच वार्ता हुई जो विफल रही। इसके बाद किसानों ने प्राधिकरण दफ्तर के सामने 3 नवंबर को महापंचायत बुलाने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

किसानों का धरना भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले चल रहा है। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता मूलचंद शर्मा ने की। सुबह किसानों के बीच प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर व अरविंद कुमार और एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने पहुंचकर वार्ता की। अधिकारियों ने आगे की वार्ता एसीईओ कृष्णा करूणेश से कराने को तैयार किया। दोपहर करीब एक बजे किसानों व अधिकारियों के बीच करीब तीन घंटे तक वार्ता चली लेकिन किसान धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। किसान यूनियन मंच के मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि किसान प्राधिकरण के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। पहले कई बार वादाखिलाफी प्राधिकरण अधिकारी कर चुके हैं। 3 नवंबर को धरना स्थल पर महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें