फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर यूनिट स्पोर्ट्स मीट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से अखिल भारतीय इंटर यूनिट बाल भारती स्पोर्ट्स मीट शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत खेल मशाल प्रज्वलन और विद्यालय बैंड की प्रस्तुति से हुई। छात्रों ने उत्साहपूर्ण गीत चलो खेलो, चलो खेले प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण उमंग से भर गया। साथ ही विद्यालय के बैंड दल ने अपनी लयबद्ध और ऊर्जावान प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और टीम भावना का पाठ सिखाते हैं। अंत में लुधियाना रवाना होने वाली टीम और विद्यालय मैस्कॉट ‘लियोजीत’ के साथ सामूहिक फोटो ली गई। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और एकता का प्रतीक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें