फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-117 में कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-सुबह से ही लोगों पर झपट रहा कुत्ता, आक्रामक स्थिति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-117 में बुधवार को कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया। सेक्टर सुबह से ही कुत्ता आक्रामक अवस्था में घूम रहा था। कुत्ता आसपास के लोगों और कुत्तों पर झपट रहा था। सेक्टर के पार्क में नजदीकी गांव सोहरखा से बच्चे खेलने आए थे। कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया। इसकी जानकारी गार्ड ने दी। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण को सूचित कियागया । हालांकि कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया, इस कुत्ते की सीसीटीवी फुटेज भी है। लोगों पर झपट रहा था। कुत्ते के काटने से घायल तीनों बच्चों को गार्ड की मदद से नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। कुत्ते के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। दोपहर के समय जब नोएडा प्राधिकरण की गाड़ी कुत्ते को लेने आई थी तब तक गार्ड ने कुत्ते को गेट से बाहर कर दिया था। इसके बाद यह मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें