फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाचा के घर में चोरी करवाने वाले भतीजे समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से मुठभेड़ में एक को लगी गोली, 12 लाख के जेवर बरामद
विज्ञापन

-
60-60 हजार रुपये देने का लालच दिया था दो साथियों को

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए चाचा के घर दिनदहाड़े चोरी करवाने वाले भतीजे आकाश समेत तीन बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दादरी रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद बदमाशों से 12 लाख के जेवर, तमंचा व बाइक बरामद की गई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस शशि चौक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार तीनों युवक सेक्टर-42 के जंगल की तरफ भागने लगे। इस बीच उन्होंने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विजयनगर निवासी भोला उर्फ रोहित के पैर में गोली लग गई, जबकि बुलंदशहर निवासी आकाश और आशीष को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। बदमाशों ने चार अक्तूबर को सेक्टर-38 में सतवीर के घर में चोरी की थी।
विज्ञापन

एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि चोरी का मास्टरमाइंड सतवीर का भतीजा आकाश है। वह दो साल पहले तक चाचा के परिवार के साथ ही रहता था। उसे पता था कि घर में जेवर और नकदी कहां रखी हुई है। उसने साजिश रचकर गांव के आशीष और भोला को 60-60 हजार रुपये देने की बात कही थी। चोरी आशीष और भोला ने की थी। जिस समय घटना हुई सतवीर की नाबालिग बेटी और पत्नी घर में ही थीं।
विज्ञापन


प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए रची साजिश

पुलिस को आकाश से पूछताछ में पता चला कि वह शराब पीने का आदी है। पैसे न होने से वह प्रेमिका के शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। इस कारण प्रेमिका को गिफ्ट देने व मौजमस्ती करने के लिए चाचा के घर में ही चोरी करवा दी। वारदात के समय वह चाचा के घर के पास ही मौजूद था। घटना के बाद जब चोर मामूरा पहुंचे तो उन्होंने मोबाइल से आकाश को कॉल की। पुलिस को आरोपियों की फुटेज यहां भी मिल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें