ग्रेटर नोएडा के साइट-5 थाने में फायरिंग की झूठी सूचना देने और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार आ
- फोटो : Grnoida
फायरिंग की झूठी सूचना देने पर तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। प्लाट के विवाद में यूपी-100 पर कॉल कर फायरिंग में चार-पांच लोगों के घायल होने की झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर शांति भंग करने की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
साइट-5 थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि कासना कस्बे में शनिवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसी दौरान अल्फा-1 सेक्टर निवासी श्योराज भाटी ने यूपी-100 पर कॉल कर सूचना दी कि उन पर फायरिंग की गई है। इसमें चार-पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि फायरिंग की सूचना झूठी पाई गई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला की अल्फा-1 निवासी श्योराज, जैतपुर निवासी मनोज और चीती निवासी सतीश उर्फ मुकद्दम में आपस में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। इससे शांति व्यवस्था बिगड़ सकती थी।