ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाइवे पर दादरी पुलिस ने मदर डेयरी लिखे वाहन में अवैध शराब के साथ
- फोटो : Grnoida
मदर डेयरी की गाड़ी में मिली 100 पेटी अवैध शराब
दादरी। कोतवाली दादरी पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जांच के दौरान 100 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। वाहन पर मदर डेयरी लिखा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात वाहनों की चेकिंग चल रही थी। तभी हापुड़ निवासी अमित कुमार वाह लेकर कुंडली की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने उसे रोका। चेकिंग के दौरान उसमें अवैध शराब की 100 पेटी मिली। पुलिस ने तस्कर अमित कुमार को गाड़ी समेत पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह कुंडली बॉर्डर से शराब की तस्करी करता है। कुंडली से मथुरा के लिए शराब लेकर जा रहा था। पुलिस शराब के अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी कर रहे है। ब्यूरो