फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारों से पटाखों की तस्करी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
177.1 किलो पटाखे व तस्करी में इस्तेमाल तीन कारें जब्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। मध्य जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने पटाखों के भंडारण व बिक्री करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहिणी सेक्टर-16 निवासी रतनदीप व तुषार और सेक्टर-17 निवासी साहिल के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग कारों से पटाखों की तस्करी कर रहे थे। कारों की तलाशी लेने पर 177.1 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने तीनों कारों को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन के मुताबिक, पटाखों पर प्रतिबंध के उल्लंघन की जांच करने, आपूर्ति के स्रोतों और भंडारण के बारे में पता लगाने के लिए मध्य जिला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में जांच कर रही टीमों को छह अक्तूबर को सूचना मिली कि कुछ लोग सिविक सेंटर, कमला मार्केट से कारों में प्रतिबंधित पटाखे लेकर गुजरेंगे। पुलिस ने वहां चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने तीन कारों को रोककर रतनदीप, तुषार और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा ने तीनों के खिलाफ कमला मार्केट थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें