फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल झपटने वाले गिरोह के तीन आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
28 मोबाइल फोन व चोरी की स्कूटी बरामद, भीड़भाड़ और सुनसान इलाकों में बनाते थे निशाना
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल फोन झपटने और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर शनिवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से झपटमारी और चोरी के 28 मोबाइल फोन व दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस एच ब्लॉक क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों को दबोचा। इनकी पहचान हापुड़ के राजनगर कॉलोनी निवासी रोहित कुमार, बुलंदशहर के महापुर गांव निवासी गौरव कुमार और बदायूं के कुरऊ गांव निवासी रवेंद्र के रूप में हुई। तीनों आरोपी गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में अलग-अलग किराए के मकानों में रहते थे और मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और अन्य भीड़भाड़ और सुनसान जगहों पर लोगों को निशाना बनाते थे। इसके बाद राह चलते लोगों को कम कीमत में मोबाइल बेच देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित कुमार बीए तक पढ़ा है और प्लंबर का काम करता था। गौरव कुमार दसवीं पास है और हेलमेट बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता है, जबकि रवेंद्र पांचवीं तक पढ़ा है और ई-रिक्शा चलाता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें