फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के वोट चुराने वालों को अब गद्दी छोड़नी ही होगी : बृजलाल

विज्ञापन
 कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया।
विज्ञापन

विज्ञापन



हिसार। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत 18 नवंबर को हिसार में जिलास्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया करेंगे।

मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि जनता का वोट चुराने वालों को अब गद्दी छोड़नी ही होगी। यह विरोध सिर्फ़ कांग्रेस का नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ है। जिन लोगों ने लोकतंत्र के साथ धोखा किया है, उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता से सीधे संवाद स्थापित करें और इस अभियान को हर घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे और जनता के बीच जागरूकता फैलाएंगे। बैठक में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, राजेश संदलाना, अनिल मान, राहुल मक्कड़, भूपेन्द्र सिंह गंगवा, दिलबाग सिंह, धर्मवीर गोयत, कर्ण सिंह रानोलिया, डॉ. साक्षी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें