फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

Wed, 12 Nov 2025 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर मंगलवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक किया और सभी अधिकारी व कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आदेश दिया। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में कमांडरों से जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें