फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसों को आमंत्रण दे रहीं कंटीलीं झाड़ियां

विज्ञापन
फोटो 1: मथुरा मार्ग में सड़क पर पेड़ो की झुकी टहनियांफ़ोटो2 गोवर्धन मार्ग स्थित सड़क पर झुकी टहनि - फोटो : स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
सौंख। सड़क किनारे पेड़ों की झुकी टहनियां वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन रही हैं। कस्बे के गोवर्धन, मथुरा व चामुंडा देवी मंदिर मार्ग पर कांटेदार झाड़ियां के कारण वाहन चालकों के लिए साइड देना खतरे से खाली नहीं है। रात्रि के समय तो खतरा और भी बढ़ जाता है। इन झाड़ियों के कारण कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन



सड़क के दोनों ओर ये झाड़ियां करीब 3 से 4 फीट तक सड़क पर फैली हुई हैं। गोवर्धन व मथुरा मार्ग पर दोनों तरफ इनके झुक जाने से सड़क और संकरी हो गई है। प्रमुख चामुंडा देवी मार्ग पर तो इनके कारण सामने का रास्ता तक दिखाई नहीं देता है। लोगों का कहना है कि नियमानुसार पीडब्ल्यूडी को सड़क के दोनों ओर 3-3 फीट सफाई करानी होती है लेकिन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन





गोवर्धन मार्ग पर करीब 2 किमी के क्षेत्र में दोनों तरफ कांटेदार झाड़ियां ने सड़क को एक तरह से बाधित किया हुआ है। - डॉ योगेश गोस्वामी



मथुरा मार्ग पर सड़क पर झुके कांटेदार बबूल के पेड़ों की टहनियों की वजह से हर समय हादसे का भय बना रहता है। - महेश अग्रवाल

धुंध का मौसम आने वाला है ऐसे में दुर्घटना का डर और बढ़ेगा। विभाग को चाहिए कि टहनियों व झाड़ियों को कटवाएं। - प्रहलाद सिंह



टहनियों एवं कंटीली झाड़ियों के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नगर पंचायत, वन विभाग व पीडब्ल्यूडी ध्यान नहीं दे रहा है। - डॉ. देवी प्रसाद शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें