फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाई में गिरी बाइक, चाचा की मौत, भतीजा-भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। क्षेत्र के कोलिया घाट पहाड़ी के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा और भांजा गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिंगरौली के गढ़वा थाना क्षेत्र के पटेहरा निवासी सत्यनारायण (30) अपने भतीजे राजाराम कहार (22) को लेकर जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी स्थित बहन के घर आया हुआ था। यहां से वह अपने भांजे सुशील उर्फ सोनू (24) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। कोलिया घाट पहाड़ी उतरते समय शाम चार बजे के करीब घुमावदार ढलान पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर कई फीट गहरी खाई में जा गिरी। सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। राजाराम और सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज शिवद्वार कवींद्र यादव ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया।
चिकित्सकों का कहना है कि घायलों की हालत गंभीर है। उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक घोरावल शमशेर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिवार वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें