फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रात के अंधेरे में तीन घोड़ियां ले उड़े चोर, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 18 Nov 2026 01:09 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

विकास घोड़ियों के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास तीन घोड़ियां थीं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह जब विकास सोकर उठे तो घोड़ियां गायब मिलीं। 
विज्ञापन
नोएडा में तीन घोड़ियां चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना में चोर एक व्यक्ति की तीन घोड़ियां चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई घोड़ियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी के कृष्णा विहार में रहने वाले विकास घोड़ियों के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास तीन घोड़ियां थीं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर तीनों घोड़ियों को चुरा लिया। सुबह जब विकास सोकर उठे तो घोड़ियां गायब मिलीं। 

आसपास तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घोड़ियों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें