फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिगसन विलासा सोसाइटी की पार्किंग से कार के चारों टायर खोल ले गए चोर

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा 2 स्थित मिग्सन विलास सोसायटी की पा​िक्ंग में खडी कार के चारो टायर हु
विज्ञापन
साेसाइटी के अंदर की इस तरह टायर चोरी की घटना ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के फ्लैट, भारी-भरकम मेंटेनेंस चार्ज और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के दावे के बावजूद सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी कार भी सुरक्षित नहीं। सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्सन विलासा सोसाइटी में चोरों ने बलेनो कार के चारों टायर चोरी कर लिए। घटना के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। निवासियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब परिसर में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, तो चोर वारदात को अंजाम देकर कैसे निकल गए।


निवासियों ने बताया कि देर रात बेसमेंट पार्किंग में खड़ी बलेनो कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि फ्लैट खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करने के साथ हर महीने मेंटेनेंस चार्ज भी दिया जाता है। इसके बावजूद वाहनों की सुरक्षा को लेकर ऐसी घटना चिंता बढ़ाने वाली है। लोगों का सवाल है कि जब पार्किंग परिसर में वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा के इंतजामों का क्या फायदा। वहीं सूरजपुर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड की जवाबदेही पर भी उठे सवाल : निवासियों का आरोप है कि घटना के संबंध में सुरक्षा गार्डों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। क्षेत्र में टायर चोरी की घटनाएं लगातार होने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने, सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई है। सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। बृहस्पतिवार को घटना सोसाइटी में हुई है। एओए महासचिव मुकुल गंभाीर ने बताया कि सुरक्षा के बावजूद कैसे चोरी हुई। जांच की जा रही है। उसके बाद सोसाइटी के स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें