खरखौदा। सिसाना गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर अलमारी में रखी नकदी और जेवर चोरी कर लिए। वारदात के दौरान घर पर कोई नहीं था। मकान मालिक सुरेश कुमार ने पुलिस को चोरी की शिकायत दी है।
सरेश ने बताया कि उनकी पत्नी ड्यूटी पर गई हुई थी जबकि वह और उनका बेटा बाहर गए हुए थे। इस बीच चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे और जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। वह घर पहुंचे तो अलमारी खुली मिली। जांच में पता चला कि सोने-चांदी के जेवर व 14 हजार रुपये चोरी हुए हैं। संवाद