फोटो 06: नेत्रदाता ईश्वर देवी। फाइल फोटो
- फोटो : samvad
सोनीपत। महात्मा आशानंद वधवा हिंदू मंच की ओर से के शांति नगर निवासी स्व. ईश्वर देवी का नेत्रदान कराया गया। उनके भाई आईडी मुंजाल और बेटी मीनू व दामाद शशि शर्मा ने हरिचंद स्नेही तथा हरभगवान रहेजा की प्रेरणा से नेत्रदान की स्वीकृति दी।
उसके बार दिल्ली के डॉ. श्राफ नेत्र बैंक से पहुंचे डॉ. नरेंद्र शर्मा व उनकी टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। ईश्वर देवी की आंखों से दो दृष्टिहीन ईश्वर की प्रकृति को देख सकेंगे।