फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ये डॉक्टर फरिश्तों से कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ये डॉक्टर फरिश्तों से कम नहीं
विज्ञापन

किसी ने कोरोना के दौरान बिना छुट्टी के काम किया तो किसी ने ऑनलाइन चलाई फ्री ओपीडी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इंसान के जीवन की शुरुआत से लेकर अंतिम पड़ाव तक डॉक्टर उसके साथ रहता है। कोरोना काल में डॉक्टरों ने मरीजों को बचाने के लिए जान तक लगा दी। इसकी चपेट में आकर कई डॉक्टरों की मृत्यु तक हो गई। आज डाॅक्टर्स डे पर ऐसे डॉक्टरों से मिलवा रहे हैं, जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कोरोना के दौरान मरीजों से नहीं लिया पैसा
सेक्टर-49 में रहने वाले डॉ. मनोज ने कोरोना के दौरान मरीजों के लिए ऑनलाइन फ्री ओपीडी चलाई। इस दौरान कई डॉक्टरों ने उनको बोला भी कि आपको ओपीडी के लिए शुल्क लेना चाहिए। डॉ. मनोज बस यही बोलते कि यह सभी के लिए मुश्किल घड़ी है। इस दौरान हम लोगों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। पिछले दिनों पाकिस्तान से आई एक बच्ची का उन्होंने एक अन्य डॉक्टर के साथ मिलकर निशुल्क ऑपरेशन किया है। इनका कहना है कि इससे मन को शांति मिलती है। डॉ. मनोज कहते हैं कि पिछले 30 साल से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस दौरान अगर कोई गरीब मरीज आता है तो उसका निशुल्क इलाज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






जब डॉक्टर छुट्टी ले रहे थे तब अकेले संभाली जिम्मेदारी

कोरोना काल में जब सभी डॉक्टर कोविड ड्यूटी से बचने के लिए छुट्टी ले रहे थे तो वहीं जिला अस्पताल और कोविड अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल बिना छुट्टी के दिन-रात मरीजों की सेवा में लगी हुई थीं। इस दौरान वो घर तक नहीं गईं। यहां तक कि उनको भी कोविड हो गया। इस दौरान भी वो फोन पर लगातार संपर्क में रहीं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रेनू अग्रवाल ने बताया कि कोविड का दौर सभी के लिए मुश्किल भरा था। डॉक्टरों के लिए मरीजों का इलाज चुनौती था, लेकिन मरीज हमेशा मेरी प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें