फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव

Fri, 30 Jun 2023 07:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और साकीपुर अंडरपास समेत कई स्थानों पर भरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बरसात ने शहर और गांव ही नहीं बल्कि कलेक्ट्रेट परिसर में भी पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। दो दिन से कलेक्ट्रेट पर पानी जमा हो रहा है और फरियादी कार्यालय तक नहीं जा पा रहे हैं। पानी निकासी न होने का कारण कर्मचारियों की लापरवाही बताई जा रही है। दो वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फेल होने के कारण डेढ़ फीट पानी भर गया। वहीं, साकीपुर अंडरपास, तिलपता अंडरपास, पाली अंडरपास, दादरी रेलवे रोड और छपरौला के पास जीटी रोड पर जलभराव से यातायात बाधित रहा।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के पानी निकासी न होने से बरसात में हर बार जलभराव हो जाता है। दो साल पहले दो वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए थे, रखरखाव ठीक से नहीं होने के कारण वे बंद हो गए। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, साकीपुर गांव के नजदीक बने 130 मीटर के अंडरपास पर जलभराव हो गया, इससे वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरपास में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दादरी के रेलवे रोड, पटवारी बाग से लाल कुआं तक जीटी रोड पर जलभराव हो गया। वाहन चालकों ने ट्वीट कर पानी निकासी की मांग जिला प्रशासन से की है। रूपवास आमका मार्ग जर्जर हालत होने से पानी में डूब गया। आरपी राणा एडवोकेट का आरोप है कि रास्ते को बनवाने के लिए कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में पानी क्यों जमा होता है, इस समस्या को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। -मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें