ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी में एओए चुनाव के लिए बुलाई गई जीवीएम को डिप्टी रजिस्ट्रार ने निरस्त कर दिया है। निवासियों का आरोप है कि जीवीएम और एओए चुनाव बिना डिप्टी रजिस्ट्रार की अनुमति के कराए जा रहे थे, जिसकी शिकायत की गई थी।
सोसाइटी में रहने वाले सुमित ने बताया कि सोसाइटी में 12 अक्टूबर को एओए का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसको देखते हुए अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर 14 सितंबर को जीबीएम बुलाई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए जीबीएम बुलाने से पहले डिप्टी रजिस्ट्रार की अनुमति नहीं ली गई। इसके साथ ही चुनाव कराने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को भी कोई सूचना नहीं दी गई, जिसकी सोसाइटी के लोगों द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की गई। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार ने अब एक आदेश जारी किया है। आदेश में डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव की बैठक को निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव उनके द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी की देखरेख में कराया जाएगा। ब्यूरो