फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतवाड़ी और चिपियाना बुजुर्ग में भी हुआ था घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चिटहेरा गांव में हुए भूमि घोटाले की जांच में कई और घोटालों का खुलासा हो रहा है। जांच में अब पतवाड़ी और चिपियाना बुजुर्ग गांव में घोटाला सामने आया है। पतवाड़ी में मुआवजा उठाने के बाद जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया। जबकि चिपियाना बुजुर्ग में सरकारी जमीन बेच दी गई। वहीं देवला गांव में भी सरकारी जमीन को बेचने की शिकायत मिली है। लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिटहेरा गांव में पट्टों की जमीन का नियमों के खिलाफ जाकर क्रय-विक्रय किया गया। उससे पहले पट्टों का आवंटन भी गलत तरीके से किया गया था। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जांच में इसका खुलासा हुआ। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई जारी है। जांच और कार्रवाई ने अन्य गांवों के लोगों में भी न्याय की उम्मीद जगा दी है। लोग गांवों में होने वाले जमीन घोटालों की शिकायत कर रहे है। दादरी तहसील में सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं। यहां लगभग हर गांव से शिकायत आ रही है।
हाल ही में पतवाड़ी गांव की शिकायत मिली है। अफसरों ने बताया कि पतवाड़ी गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया था। इसका मुआवजा किसान को दिया। उसके बाद बढ़ा हुआ मुआवजा और भूखंड भी दिया गया, लेकिन अब पता चला है कि उस जमीन पर कब्जा प्राधिकरण को नहीं दिया गया। दादरी तहसील की टीम ने किसान को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। वहीं किसान ने मुआवजा वापस लौटाने का दावा किया है। तहसील की टीम ने इस संबंध में किसान से साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी इस संबंध में जानकारी मांगी है। प्राधिकरण से रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

चिपियाना में भी सरकारी जमीन को बेच डाला
जिला प्रशासन को चिपियाना बुजुर्ग गांव की शिकायत भी मिली है। बताया गया है कि वहां पर सरकारी जमीन बेच दी गई। जिस पर इस समय अवैध निर्माण खड़ा है। शिकायत मिलने पर तहसील दादरी की टीम ने गांव की फाइल खोल दी है। बताया जा रहा है कि गांव में सरकारी जमीन को बेचने का फर्जीवाड़ा हुआ है। जल्द ही यहां पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगा।
देवला गांव की भी शिकायत मिली
जिला प्रशासन को देवला गांव में भी जमीन के फर्जीवाड़े की शिकायत मिली है। यहां पर भी सरकारी जमीन पर कब्जा और बेचने का आरोप है। वहीं चिटहेरा गांव की तरह खंडेरा गांव में भी पट्टों की जमीन का घोटाला हुआ है। इसकी भी जांच चल रही है। अन्य गांवों में भी पट्टों की जमीन को अवैध तरीके से बेचने की शिकायत मिल रही है। अफसरों का कहना है कि हर गांव की फाइल खुलेगी। अगर गड़बड़ी मिली तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
चिटहेरा गांव के बाद अन्य गांवों में जमीनों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। हर गांव की फाइल खोली जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- आलोक गुप्ता, एसडीएम दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें