फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह का माहौल, घर-घर पधारे गणपति बप्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह का माहौल, घर-घर पधारे गणपति बप्पा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/दनकौर । गणेश चतुर्थी पर्व की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जेवर, रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर में 10 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के लिए भक्तों ने मंगलवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर आए। बाजार में भी तरह-तरह की गणेश प्रतिमाएं और पूजा सामग्री खरीदने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही।
जेवर के बाजारों में छोटी से लेकर बड़ी, रंग-बिरंगी गणेश प्रतिमाएं लेकर भक्त घर अपने-अपने घर पहुंचे। खासकर बच्चों में गणेश प्रतिमा खरीदने का अलग ही जोश देखने को मिला। दुकानों पर पूजा की थाली, मोदक के सांचे, और अन्य सजावटी सामान भी खूब बिके। दुकानदारों का कहना है कि इस साल ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फाईबर, मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां 50 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ

रबूपुरा। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। भगवान गणेश की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक उमेश गर्ग व कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें