नोएडा। बदमाशों ने सेक्टर-62 स्थित सोसाइटी में रहने वाले एक मीडियाकर्मी से सोमवार को सोने की चेन छीन ली। बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर चोटिल भी कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-62 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले वीएस चंद्रशेखर सोमवार शाम को घर के पास पार्क में टहल रहे थे। अकेला पाकर तीन बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और गले से सोने की चेन झपट ली। उन्होंने बदमाशों को पकड़वाने का भी प्रयास किया लेकिन तीनों पार्क की दीवार फांदकर भाग गए। पीड़ित के मुताबिक चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। ब्यूरो