फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायवर्जन के बाद लग रहा जाम, आज होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
डायवर्जन के बाद लग रहा जाम, आज होगी समीक्षा
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण के अंडरपास का काम शुरू, कालिंदी कुंज वाली सड़क पर लग रहा जाम
-वाहन चालक डायवर्जन के बावजूद गलत तरीके से दोपहिया लेकर जा रहे
माई सिटी रिपोर्ट
नोएडा। सेक्टर-95 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से दो पार्कों को जोड़ऩे के लिए अंडरपास निर्माण के काम के कारण किए गए डायवर्जन से कालिंदी कुंज से आने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लग रहा है। यहां मंगलवार को दिल्ली से नोएडा आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं, महामाया से फिल्म सिटी जाने वाले रास्ते पर डायवर्जन के कारण बाइक सवार पास ही अस्थाई रास्ता बनाकर जैसे-तैसे निकलते रहे। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से काम शुरू कर दिया गया। दूसरी ओर डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि सेक्टर-95 के पास डायवर्जन प्लान चल रहा है और प्राधिकरण की तरफ से काम किया जा रहा है।
इस डायवर्जन को लेकर बुधवार को समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। बगैर डायवर्जन के प्राधिकरण का काम चलता रहेगा तो इस पर प्राधिकरण अधिकारियों से बात कर विचार किया जाएगा। हालांकि नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि अगर डायवर्जन के साथ काम किया गया तो काम जल्दी खत्म होगा। वहीं, अगर एक लेन में वाहन चलाई जाएगी तो इस काम को पूरा होने में वक्त लगेगा। इस बाबत जल्द ही फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन अंडरपास के एक ओर नोएडा प्राधिकरण की जंगल ट्रेल परियोजना है। इस परियोजना का काम भी चल रहा है। वहीं, इस परियोजना को और ज्यादा स्पेस देने के लिए सड़क के दूसरी ओर के पार्क को भी जोड़ा जा रहा है। इससे यहां आने वाले लोगों का मनोरंजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें