फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दुकानों के ताले तोड़कर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शहर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। चोरो ने बाइक के बाद अब दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बुधवार रात चोरों ने शहर में पांच दुकानों के ताले तोड़कर हजारों के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शहर के बाजार में गंगाराम सैनी फोटो स्टूडियो, नरेश बुक डिपो, अग्रवाल बुक डिपो, चंद्रभान बुक डिपो और उदय सिंह किराना स्टोर के ताले तोड़े गए। इन पांच दुकानों में से तीन दुकानों में चोरी की गई। पीड़ित दुकानदारों को अगली सुबह बृहस्पतिवार को चोरी की सूचना मिली। इसके बाद दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच की। पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल चोरों का पता नहीं लग पाया है। सिटी थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही मामले से जुड़े सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

आए दिन शहर में हो रही चोरी की वारदात से दुकानदारों में प्रशासन के प्रति रोष है। दुकानदार उदय, गंगाराम, नरेश, चंद्रभान, सुरेंद्र सहित अन्य दुकानदारों का कहना है कि शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन शहर में चोरी की वारदात सामने आ रही है। कभी वाहन चोरी तो कभी दुकानों के ताले टूट रहे हैं। चोरों में पुलिस का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती चोरी की वारदात को गंभीरता से लेना चाहिए। उनका कहना है कि इन वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को काबू नहीं किया गया तो वे पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें