-उपचार कराने के लिए परिवार के साथ गुरुग्राम गए थे प्रेम सिंह
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब बेखौफ चोरों ने सेवानिवृत्त वायुसैनिक के घर को अपना निशाना बनाया है। अपना इलाज कराने के लिए गुरुग्राम गए वायुसैनिक के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली गई।
जेवर के गांव ख्वाजपुर निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को वे गुरुग्राम गए थे। इलाज कराने के बाद वह और उनका परिवार 15 अप्रैल को लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था और लॉकर से सोने-चांदी के जेवर व नकदी गायब थे। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।