फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। वेदपुरा-सदलापुर रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के रियाज ने केस दर्ज कराया है कि बड़ा भाई सिराज 10 जुला की सुबह अपनी बाइक से अपने साथी गोलू अहिरवार को वेदपुरा से लेकर काम पर आ रहा था। रास्ते में वेदपुरा और सदलापुर के बीच सिराज के परिचित उत्तम अहिरवार और नैतिक अहिरवार मिल गए। चारों सड़क के किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। तभी अचानक उल्टी दिशा से आ रही कार ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी हॉस्पिटल, सेक्टर-3 में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर नैतिक और गोलू को उसी दिन नवीन हॉस्पिटल दादरी में शिफ्ट किया गया। जबकि सिराज और उत्तम को 11 जुलाई को डिस्चार्ज कराकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भाई सिराज की 12 जुलाई की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें