फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुवर्णा और साक्षी ने सातवीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
11-12 जुलाई को बंगलुरू के श्रीकांटीरवा स्टेडियम में हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रीकांटीरवा स्टेडियम बंगलुरू में 11-12 जुलाई को आयोजित सातवीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नोएडा की दो बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। ग्रेटर नोएडा की सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो (एफ 54) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं नोएडा की साक्षी कसाना ने डिस्कस थ्रो (एफ 55) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में देश-विदेश से आए पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया, जिसमें कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सुवर्णा राज पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने इस चैंपियनशिप में भी अपने दमदार थ्रो के साथ एफ 54 कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर साक्षी कसाना ने एफ 55 कैटेगरी में अपनी तकनीक और दृढ़ संकल्प से स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एसोसिएशन फॉर डिसेबल्ड पीपल के महासचिव प्रदीप राज ने बताया कि दोनों एथलीटों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिखाया कि शारीरिक चुनौतियां सपनों के आड़े नहीं आ सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें