फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक ने गंवाई आंख की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। मारपीट में घायल युवक के एक आंख की रोशनी चली गई। परसौल गांव निवासी मनीष मलिक से मंगलवार को पड़ोस के 4 युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज भर्ती मनीष की एक आंख की रोशनी चली गई। घायल मनीष के पिता हिम्मत मलिक ने शुक्रवार को 5 नामजद समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीष मलिक के पिता हिम्मत मलिक ने कहा कि 8 मार्च को बेटा समेत परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। आरोप है कि तभी गांव निवासी मोंटी, श्रीओम, गौरव, सोनू और गजेंद्र निवासी टप्पल समेत बाइक सवार अन्य युवक घर में आ घुसे। आरोपी बिना कारण परिवार के साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बेटे के साथ जमकर मारपीट की। बेटे को बचाने आई पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। शोर सुनकर मौके पर आए आसपास के अन्य लोगों ने बेटे को आरोपियों के चंगुल से बचाया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने दनकौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे चिकित्सकों ने दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बायीं आंख की रोशनी खत्म होने की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें