फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने पुलिस पर लगाया तहरीर बदलवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग स्थित शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासी महिला शालू त्यागी ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। शालू त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर डस्टबिन में डाल दी और अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई। पुलिस ने शालू त्यागी के अलावा एक अन्य मामले में कुल 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर की शास्त्रीनगर कॉलोनी की रहने वाली शालू त्यागी के अनुसार बीती सोमवार को दीवाली की रात कुछ दबंग उनके घर के बाहर पटाखे छोड़ रहे थे। आरोपियों ने पटाखे जलाकर उनके घर के बाहर फेंके। विरोध पर आरोपियों ने शालू त्यागी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि आरोपी उनके गहने उतार ले गए। शालू त्यागी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह तीन दिन से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने चौकी के चक्कर काट रही है मगर पुलिस ने तहरीर बदले बिना रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेकर डस्टबिन में फेंक दी और अपने अनुसार तहरीर लिखवाकर केस दर्ज किया। एसीपी ने बताया कि शालू त्यागी की तहरीर के अनुसार अंकित, निशा, विनोद, सीमा, चिंटू, खुशी और सीमा निवासी शास्त्री नगर कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर की चूना भट्टी कॉलोनी निवासी जिया के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शिवा, निशांत, युवराज, आदित्य व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें