मुरादनगर। राधेश्याम एनक्लेव कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। महिला का शव अपने बेड पर पड़ा मिला। पुलिस बीमारी के चलते मौत होने की बात कह रही है। एसीपी ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली कि राधेश्याम एनक्लेव कॉलोनी में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त ज्ञानू अधिकारी(36) पत्नी पुष्पेन्द्र निवासी सैदपुर प्रथमगढ़ थाना भोजपुर के रूप में हुई है। बताया कि महिला अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थी। उनका इलाज चल रहा था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। एसीपी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।