फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रविवार को छुट्टी पर रही हवा, प्रदूषण 400 पार, छाया कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल का सबसे ज्यादा प्रदूषित दिन रहा, नोएडा देश में तीसरी और ग्रेनो चौथे नंबर पर
विज्ञापन


एक्यूआई

नोएडा 430

ग्रेनो 402

नोएड/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। शहर में रविवार को हवा छुट्टी पर रही। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार हो गया तो कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया। नोएडा का एक्यूआई 430 और ग्रेटर नोएडा का 402 रहा। यह दिन जनवरी का सबसे प्रदूषित रहा। 20 दिन पहले 28 दिसंबर को ग्रेनो का एक्यूआई डार्क रेड जोन में 434 रहा था। जनवरी में अब तक एक्यूआई ऑरेंज और रेड जोन में 400 से नीचे था। नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा तो ग्रेनो चौथा। सुबह से कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर तक हल्की धूप निकली लेकिन प्रदूषण की वजह से शहर में धुंध की चादर छाई रही।
22 और 23 को बारिश के आसार
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक, 19, 20 और 21 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा होने के बाद दोपहर तक धूप निकल आएगी लेकिन 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरों का हाल
सेक्टर-125 - 404
सेक्टर-62 - 412
सेक्टर-1 - 456
सेक्टर-116 - 443
नॉलेज पार्क-3 - 375
नॉलेज पार्क-5 - 429
-
वाहन चालकों को हुई परेशानी
कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, 60 मीटर रोड, ग्रेनो एक्सप्रेसवे समेत अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार रात और रविवार सुबह दृश्यता बेहद कम रही। ऐसे में काफी धीमी गति से निकाले गए। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह बादल छाने के साथ घना कोहरा पड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें