फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमहट-भादर मार्ग की 5.75 मीटर होगी चौड़ाई, शुरू हुआ काम

विज्ञापन
अमहट-भादर मार्ग को चौड़ा बनाने का चल रहा काम। - फोटो : अमहट-भादर मार्ग को चौड़ा बनाने का चल रहा काम।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के अमहट से निकला अमेठी का भादर मार्ग की चौड़ाई पौने छह मीटर की जाएगी। इससे अमेठी जिले के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। बारिश बंद होते ही लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी की पटाई व गिट्टी की कुटाई का काम शुरू करा दिया है। ठंड शुरू होने से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। अमहट से भादर मार्ग का करीब 8.33 किमी हिस्सा सुल्तानपुर में पड़ता है। इसके बाद आगे का हिस्सा अमेठी जिले में आता है।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क से आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने बीते वित्तीय वर्ष में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसमें मार्ग को करीब 5.75 मीटर चौड़ा करने की मांग की गई थी। प्रस्ताव को शासन ने बीते वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने मार्च में ही मंजूरी दे दी थी। पीडब्ल्यूडी ने बारिश के पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। बारिश समाप्त होते ही विभाग ने मार्ग को चौड़ा बनाने के लिए मिट्टी की पटाई व पुरानी सड़क को उखाड़कर कुटाई का काम शुरू करा दिया है।
सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि 11 करोड़ 61 लाख रुपये काम कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि तेज ठंडक शुरू होने के पहले ही सड़क का काम पूरा करने के निर्देश कंपनी को दिए गए हैं। अवर अभियंताओं की ओर से निगरानी की जा रही है। निर्माण से जिले के साथ अमेठी के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी। आमने-सामने से गुजरने वाले दो वाहन आराम से एक दूसरे को क्रॉस कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें