फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा देश कह रहा, पाकिस्तान स क्रिकेट मैच न हो : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद क्रिकेट मैच की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। शनिवार को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है। सारा देश कह रहा है कि यह मैच नहीं होना चाहिए। क्या यह भी ट्रंप के दबाव में किया जा रहा है। आखिर प्रधानमंत्री ट्रंप के आगे कितना झुकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहीदों के लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून कब से हो गया। जब हमारी बहनों की मांग का सिंदूर मिटा है तो पाकिस्तान से मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है। बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि आप मैच का पुरजोर विरोध करती है। पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर घिनौनी तस्वीरें डालते थे। हमारी बहनों की मांग उजड़ गई और उनका मजाक उड़ाया गया। तस्वीरों में पाकिस्तान का आर्मी चीफ सिंदूर भर रहा है। क्या हमें ऐसे लोगों के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें