-हथिनीकंड बैराज से 33,263 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, दिल्ली में नहीं दिखेगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटने लगा है। शुक्रवार को रात 9 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 204.44 मीटर मापा गया। शुक्रवार को ही सुबह 7 बजे यमुना का इस सीजन का सबसे ज्यादा जल स्तर 205.10 मीटर चला गया था। लेकिन इसके बाद हर घंटे पानी घटता गया।
हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार को रात 9 बजे करीब 33,263 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एक घंटे पहले रात करीब 8 बजे 21034 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे पहले भी दिन में करीब इसी अनुपात में पानी छोड़ा गया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण के नोडल अधिकारी प्रीत विहार के एसडीएम संदीप कुमार यादव ने बताया कि मौजूदा समय हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा को देखते हुए ये साफ है कि अभी दिल्ली में बाढ़ का खतरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन पहाड़ों पर बारिश तेज हुई तो दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है।
205.33 मीटर पर है खतरे का निशान
दिल्ली में यमुना का चेतावनी जलस्तर 204.50 मीटर है। वहीं खतरे का निशान 205.33 मीटर है। 206.33 मीटर पर पानी पहुंचने पर लोगों को तराई इलाकों से निकाला जाएगा।