भनवापुर क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव के पास राप्ती के कटान से सुरक्षा के लिए लगे सिंचाई विभा
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के बिजौरा गोशाला, बेतनार मुस्तहकम गांव के पास राप्ती की कटान से लोग भयभीत थे। पिछले एक माह से राप्ती के जलस्तर के उतार५चढ़ाव के बीच हो रही कटान भी उतार के साथ बढ़ जाती है तो वहीं जलस्तर बढ़ने के साथ ही रूक जाती है।
सोमवार को राप्ती नदी के जलस्तर में कमी हो रही है और कटान रूका हुआ है। हालांकि सिंचाई विभाग के लोग कटान स्थल पर नजर बनाए हुए हैं।
क्षेत्र के प्रमोद तिवारी,शांता प्रसाद,मो.अहमद,सर्फूद्दीन, अब्दुल वहीद,राम वचन यादव,अजय प्रताप ओझा,आदि ने बताया कि नदी के किनारे शाहपुर भोजपुर बांध का निर्माण हो जाने से बाढ़ से सुरक्षित हो गये है। इस बार राप्ती नदी के बढ़ते व घटते जलस्तर के साथ ही कटान का तेज होना व रूक जाने के कारण हम लोग काफी चिंतित हैं, राप्ती के कटान से जहां बांध को बचाने की चुनौती सिंचाई विभाग के लोग झेल रहे हैं वहीं दहशत के बीच रातों की नींद भी गायब हो जा रही है।
लोगों का कहना है कि राप्ती नदी बांध के पास से ही 90 डिग्री पर मुड़ती है,ऐसे में पानी बांध के पास टकराती है, जिससे बांध पर दबाव बना रहता है। सिंचाई विभाग के जिम्मेदार जब तक बेतनार मुस्तहकम गांव के पास ठोकर नहीं बनवाते हैं तब तक बांध के सुरक्षित रहने की उम्मीद नहीं दिख रही है। इस संबंध में जेई सिंचाई विभाग मिथलेश लाल दास ने बताया कि नदी का पानी कम हो रहा है और कटान भी रूका हैं। र