फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीड़िता ने पुत्रवधू पर पति से झगड़ा करने व धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। संगम विहार कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार की मौत मामले में उसकी पत्नी ने पुत्रवधू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में दी तहरीर में पीड़िता सुमन कुमारी ने बताया कि संगम विहार कॉलोनी निवासी उसके पति श्रवण कुमार ने रविवार की दोपहर पुत्रवधू से कहासुनी के बाद जहर खा लिया था। जिससे कारण सोमवार को उसके पति श्रवण कुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसके पति श्रवण कुमार मंडी रेलवे फाटक के पास पान की दुकान चलाते थे। रविवार दोपहर उनके पति का पुत्रवधू से विवाद हुआ था। बात बढ़ने पर उन्होंने दुकान पर जाकर जहर खा लिया था और पास के ही मंदिर में जाकर लेट गए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपनी पत्नी सुमन कुमारी से फोन पर जहर खाने की बात बताई थी।
पीड़िता सुमन कुमारी ने आरोप लगाया कि दो नवंबर को पुत्रवधू ने दुकान पर पहुंच कर उसके पति के साथ झगड़ा किया था। दुकान के काउंटर पर सिर मारा और अपने कपड़े फाड़ कर पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक मोहित वालियान ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें