मथुरा। जिला भूतपूर्व सैनिक संघ की बैठक कैप्टन भंवर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए इंडियन एक्स सर्विसेज लीग उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर खेमचंद शर्मा नगेश ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पूर्व सैनिक नियमित रूप से बैठक में भाग लें। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों की जीवन प्रमाण और स्पर्श पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आईसीआईसीआई बैंक कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र बना रही है।
एक टीम सैनिक कल्याण कार्यालय मथुरा में नवंबर माह के दौरान निशुल्क जीवन प्रमाण पत्र बनाने का कार्य कर रही है। पूर्व सैनिक और वीर नारियां अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से अपने आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
इस दौरान कैप्टन जवाहरलाल, सूबेदार रामवीर सिंह यादव, मनोज कुलश्रेष्ठ, उदयभान सिंह, प्रवीण कुमार (विधिक सेवा) तथा आईसीआईसीआई बैंक से शशांक, कैप्टन हरिहर शर्मा, हरिओम तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।