फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवंबर माह में चुनाव कराने पर अड़े अधिवक्ता

विज्ञापन
बार चुनाव की मांग को लेकर धरना देते अधिवक्ता।
विज्ञापन
मथुरा। बार चुनाव को लेकर चल रहा धरना चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में हो रहे बार चुनाव का हवाला देकर नवंबर में चुनाव कराने पर बल दिया। साथ ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव नवंबर माह में कराने की मांग को लेकर एक नवंबर से अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि मथुरा बार एसोसिएशन हठधर्मिता पर अड़ी है। धरने में शामिल अधिवक्ताओं ने शीघ्र जनरल हाउस बुलाकर चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग की। कहा कि एल्डर कमेटी को हस्तक्षेप कर बार का चार्ज अपने हाथों में लेना चाहिए। साथ ही चुनाव की घोषणा करनी चाहिए।
इस दौरान पूर्व सचिव राजकुमार उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ, पूर्व सचिव राघवेंद्र सिंह, पूजा वर्मा, अटल फौजदार, रमाकांत भारद्वाज, चौधरी भगवान सिंह वर्मा, बृजेश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें