नगीना। नूंह-अलवर हाईवे पर नांगल मांडीखेड़ा मोड़ के पास बाइक सवार तीन लोगों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक जाहिद गांव औथा खंड पिनगवां की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा भर्ती कराया गया । हालात गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
नगीना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई मुनफेद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगीना थाना के जांच अधिकारी लाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पीसीआर मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में पहुंचाया। डॉक्टरों ने जाहिद मृत घोषित कर दिया। जिसकी उम्र 22 साल बताई गई है। दो घायल युवकों का इलाज चल रहा है।