फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवि की लापरवाही पड़ रही छात्रों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार साल बाद भी नहीं मिल रही डिग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। गुरुग्राम विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर छात्रों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर परीक्षा परिणाम जारी न होना, आधिकारिक वेबसाइट का सही ढंग से कार्य न करना और शिकायतों पर सुनवाई न होने जैसी समस्याओं से छात्र परेशान हैं।
कई छात्रों ने अब मामले की शिकायत सीएम विंडो पर करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगीना निवासी छात्र रोहित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में बीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी उन्हें अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज नहीं मिल सके हैं। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय में रिजल्ट तैयार करने और अंकों की गणना में गंभीर त्रुटियां की जा रही हैं, जिससे छात्रों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। छात्रों का कहना है कि डिग्री और मार्कशीट में माता-पिता के नाम तक गलत दर्ज किए जा रहे हैं। इन त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए छात्रों को बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्र रोहित ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही से छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सभी जरूरी दस्तावेज और साक्ष्यों के साथ मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज कराएंगे, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। छात्रों ने राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा परिणाम, दस्तावेज वितरण और त्रुटि सुधार प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें