फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हस्तलिखित पांडुलिपियों का होगा संग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सरकार और प्रशासन के निर्देशों के तहत अब 70 वर्ष से अधिक पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों का संग्रहण किया जाएगा। इस संबंध में तावडू नगर पालिका सचिव मोहित हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां मौजूद हैं, तो वे उन्हें नगर पालिका कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की पांडुलिपियों को सुरक्षित रखने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास, संस्कृति और महत्व से अवगत कराना है। सरकार ऐसे दस्तावेजों का संरक्षण कर उन्हें भविष्य के लिए सुरक्षित करेगी। नगर पालिका सचिव ने कहा कि तावडू नगर पालिका क्षेत्र में लोग अपनी पुरानी पांडुलिपियां जमा कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि किसी के पास 70 साल से अधिक पुरानी हस्तलिखित सामग्री उपलब्ध हो, तो वे आगे आकर प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि तावडू क्षेत्र में रहने वाले लोग सीधे नगर पालिका कार्यालय या उनसे संपर्क कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें